नई दिल्ली, जनवरी 9 -- विकास मार्ग पर निर्माण विहार के पास जाम व दुर्घटना की आशंका को दूर करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने फिर से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था में निर्माण विहार यू-टर्न से स्कोप मीनार, आयकर भवन, पूर्वी सांस्कृतिक केंद्र जाने वाले जगदीश चंद्र अरोड़ा मार्ग पर सीधी आवाजाही रोकने के लिए सिमेंटेड बैरियर लगाए गए हैं। अब इस मार्ग से वाहनों को निर्माण विहार जाने के लिए प्रीत विहार से यू-टर्न लेना होगा। वहीं प्रीत विहार से जगदीश चंद्र अरोड़ा मार्ग पर जाने वालों को लक्ष्मी नगर से यू-टर्न लेकर आना होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पिछले वर्ष विकास मार्ग पर जाम की समस्या का समाधान करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल बंद कर पांच स्थानों पर यू-टर्न बनाए थे। इससे यातायात काफी हद तक सामान्य हो गया था। लेकिन निर्माण विहार के पास बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.