नई दिल्ली, मार्च 24 -- ट्रैफिक अपडेट नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विकास मार्ग पर रोजाना जाम का सामना करने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने 2.8 किलोमीटर लंबी सड़क पर मौजूद पांच में से तीन लालबत्तियों को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। इन स्थानों पर यू-टर्न बनाने का काम पूरा हो चुका है। डिवाइडर हटाने से बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य एक सप्ताह में पूरा होने होने की संभावना है। इसके बाद तीनों स्थानों पर वाहन बिना रुके निकल सकेंगे और समय की बचत होगी। पूर्वी रेंज के ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि विकास मार्ग पर 2.8 किलोमीटर में पांच लालबत्ती लगीं थीं। इनकी वजह से वाहन चालकों का रोजाना समय खराब हो रहा था। गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत के महासचिव अतुल रंजीत ने लालबत्तियों को हटाने के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.