कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती आदि पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के लिए विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-12 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। सीडीओ ने बताया कि कन्ट्रोल रूम के कुशल संचालन के लिए नोडल अधिकारी उपायुक्त (श्रम-रोजगार) सुखराज बन्धु मो. नं. 9984886245 की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ सहायक अंकित गुप्ता मो. नम्बर 9198640327 एवं कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार मो.नम्बर 9670501302 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह छह बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार मोबाइल नम्बर 94506...