प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकासभवन सभागार कक्ष में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके नेतृत्व गुणों तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए चलाए गए ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक क्रांतिकारी नेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रतीक आवाज थे, जिनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय और डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बिरसा मुंडा के प्रयासों का उल्लेख किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास आकांक्षा दीक्षित ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को सीख लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में य...