रामपुर, जनवरी 10 -- विकास भवन में 50 केवी क्षमता का सोलर प्लांट फिर से चालू हो गया है। इससे अब बिजली की खपत कम होगी और विकास भवन का 50 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल भी कम होगा। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने फीता काटकर शुभारंभ कर दिया। विकास भवन सभागार में बिजली की खपत कम करने के लिए 50 केवी क्षमता का सोलर रुफ प्लांट स्थापित किया गया था, वह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। पिछले पांच साल से प्लांट निष्क्रिय था। हर माह विकास भवन को भारी-भरकम बिजली का बिल भरना पड़ रहा था। जिला विकास अधिकारी अमित कुमार ने सोलर प्लांट को सही कराने की जिम्मेदारी संभाली और उन्होंने नाजिर को बुलाकर इसको सही कराने के निर्देश दिए। पिछले करीब 15 दिनों तक इस सोलर प्लांट को सही करने का काम चला। जिसमें यूटीएल कंपनी का नया इंटवर्टर लगाकर सोलर प्लांट की मर...