पटना, फरवरी 20 -- नवगठित उच्च शिक्षा विभाग जल्द विकास भवन में पशुपालन विभाग की जगह शिफ्ट होगा। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय की जगह भी इस नवगठित विभाग के पास ही रहेगी। पशुपालन विभाग वेटनरी विश्वविद्यालय के पास बने अपने नये भवन में स्थानांतरित हो रहा है। अलग विभाग बनने के पहले से शिक्षा विभाग का उच्च शिक्षा एक निदेशालय था। शिक्षा विभाग और उसके दूसरे निदेशालयों की तरह उच्च शिक्षा निदेशालय भी राज्य सचिवालय के विकास भवन में है। उच्च शिक्षा निदेशालय के अधीन तीन प्रशाखाएं हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की तीनों प्रशाखाएं विकास भवन में चौथी मंजिल के एक बड़े हॉल में है। उच्च शिक्षा सचिव, निदेशक सहित उप निदेशक और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी निचली मंजिल पर बैठते हैं। बाकी अधिकारी चौथी मंजिल पर बैठते हैं। उच्च शिक्षा के अलग विभाग बन जाने के बाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.