अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। विकास भवन परिसर में गुरुवार से तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। डीएम-एसपी समेत अन्य अतिथियों ने स्टाल का निरीक्षण कर उत्पादों की बावत जानकारी लेते हुए खरीदारी भी की। डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आंनद, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में लगे स्टॉल पर समूह द्वारा निर्मित शहद, देसी घी, मिलेट्स उत्पाद, बेडशीट, मसाले, जूट बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, सजावटी सामान, मोबाइल रिपेयरिंग समान, फिनायल, हैंडवाश, शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर, डिस्पोजल प्लेट्स और बाउल समेत अन्य उत्पाद शामिल रहे। डीएम समेत सभी अतिथियों ने स्टॉल का बारीकी से अवलोकन करते हुए उत्पादों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.