अमरोहा, फरवरी 15 -- विकास भवन के सभी कार्यालय अब पेपरलेस हो जाएंगे। शुक्रवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। कहा कि पूर्व में एक पटल से दूसरे पटल पर पत्रावली भेजी जाती थी लेकिन अब सब कुछ डिजिटल हो जाएगा। ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से जहां कार्य करने में सुगमता होगी, वहीं डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। ई-ऑफिस प्रणाली पेपर लेस होने के साथ ही सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनमें होने वाली त्रुटियों की आशंका भी समाप्त होगी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर कार्य करें। किसी भी स्तर पर कठिनाई आने पर एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क कर समाधान कर लें। ई-ऑफिस का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.