कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में वर्धमान यार्नज एंड थ्रैंडज लिमिटेड लुधियाना पंजाब के माध्यम से 24 दिसम्बर को जिला सेवायोजन कार्यालय विकास भवन परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले मे् हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त महिला एवं पुरुष 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...