एटा, दिसम्बर 26 -- क्रिटिकल गैप फंड से विकास भवन परिसर के बाहर अलीगंज रोड पर आधुनिक प्रेरणा कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अनुज शर्मा ने बताया कि विकास भवन परिसर में अलीगंज रोड पर प्रेरणा कैंटीन निर्माण का किया जाएगा। इस कैंटीन का संचालन पूरी तरह से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इससे न केवल महिलाओं को आय का जरिया मिलेगा, बल्कि विकास भवन आने वाले फरियादियों और राहगीरों को के अलावा गल्ला मंडी के श्रमिकों को स्वच्छ और किफायती जलपान भी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने क्रिटिकल गैप फंड से कैंटीन निर्माण के लिए एस्टीमेट मांगा है। यह एस्टीमेट 10 लाख का बनकर तैयार हुआ है, जिसे सीडीओ को जल्द ही सौंप दिया जाएगा। पिंक शौचा...