फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- एंटीकरप्शन टीम ने शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिससे विकास भवन के सभी कार्यालयों में खलबली मच गई। यह धनराशि आंगनबाड़ी केंद्र के सरकारी भवन का आवंटन करने के नाम पर मांगी गई थी। एंटीकरप्शन टीम उसे टूंडला थाने ले गई। शिकायतकर्ता राधेश्याम पुत्र डम्बर सिंह निवासी नकला केवल थाना शिकोहाबाद ने विगत दिनों भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा मंडल के प्रभारी संजय राय से शिकायत की थी कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात राजेश स्वरूप नरमा,कनिष्ठ सहायक कार्यालय बाल विकास, आंगनबाड़ी भवन का आवंटन कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन जांच नहीं कराई गई। शिकायत की पुष्टि होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.