हल्द्वानी, मार्च 8 -- भीमताल। भीमताल विकास खंड सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र पंचायत की विकास पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, प्रशासक ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया। विकास पुस्तिका में क्षेत्र पंचायत के 5 वर्षों का विभिन्न ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का वर्णन संकलित किया गया है। सांसद भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। प्रशासक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि यह पुस्तिका धरोहर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी महेश्वर सिंह अधिकारी, प्रशासक हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लता पलड़िया, रेनू मेहरा, कमला देवी, अनीता प्रकाश, तारा पलड़िया, सभासद शिप्रा जोशी, सुनीता...