रांची, फरवरी 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास चौक के पास कार शोरूम में हुई गोलीबारी में पुलिस को सुराग नहीं मिला है। तीन दिन पहले हुई वारदात में शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम आसपास के जिलों में गई है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसपास के जिले में ही फरार हुए हैं। गैंगस्टर राहुल सिंह और उसके गुर्गों ने नवंबर 2025 में कार शोरूम के संचालक से रंगदारी फोन पर रंगदारी मांगी थी। धमकी दी गई थी कि गैंग को मैनेज नहीं किया तो बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद राहुल सिंह गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि शोरूम के संचालक को धमकी दी गई है कि अगर गैंग से मैनेज नहीं किया तो अगली बार गोली उन्हें और उनके परिवार पर चलेगी। रांची स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.