चंदौली, दिसम्बर 29 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के गोधना गांव से नेशनल हाइवे को जोड़ने वाला झक्का की मड़ई संपर्क मार्ग पर हुए जलभराव ने ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया था। पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर चलना राहगीरों, छात्रों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। इस समस्या को आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने बीते 3 दिसंबर के अंक में 'गोधना से झक्का की मड़ई पर जाने वाला मार्ग जलमग्न' शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव रिंकू की पहल पर ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड ने ग्राम पंचायत निधि से कार्य शुरू करा दिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण काफी समय पहले किया गया था, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी-सी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.