हल्द्वानी, फरवरी 8 -- कालाढूंगी। पूर्व दर्जाधारी पीसी गोरखा ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के पंगोट, घुघु, सौड, बासी, बाघनी, सानडा, रानीकोटा व बागजाला में विकास को लेकर जन संवाद किया। आंखों देखी कानों सूनी सुनाई बातों की पड़ताल को लेकर भ्रमण किया गया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क कर विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की समस्या दिखाई दी है। जनता से बातचीत में यह बात सामने आई कि सरकार में पहुंचे निर्वाचित जनप्रतिनिधि वोट मांगने के बाद जनता का धन्यवाद तक करने नहीं आए। इस दौरान खुशाल हाल्सी, जसवंत सिंह, मोहित बिष्ट, कैलाश आर्य, दीप चंद, पूरन चंद्र, कृपाल विष्ट, जीवन राम, विपिन भट्ट, महेश कांडपाल, मथुरा दत्त, कुंदन नेगी, शंम्भू बधानी, हरीश बधानी, संजय रावत, निर्मल अग्रवाल, ड...