पटना, फरवरी 1 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकास को गति देने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला है। इसमें सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला है। कहा कि बिहार के पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा और सिलीगुड़ी-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान स्वागत योग्य है। देश में सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के तहत, सिलीगुड़ी-वाराणसी कॉरिडोर बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगा। पटना और वाराणसी में गंगा किनारे जहाज मरम्मत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए भारत को 'बायोफार्मा हब' बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की 'बायोफार्मा शक्ति' योजना की घोषणा की गई है। कैंसर और मधुमेह की दवाएं सस्ती करने के लिए 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी ख...