रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने समर्थकों के साथ पदयात्रा निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। पदयात्रा की शुरुआत स्थानीय आस्था केंद्र प्राचीन शिव मंदिर कैथा से हुई, जहां गाजे-बाजे और महिलाओं के मंगलगीतों के बीच प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने हाथों में बल्ला छाप के झंडे और बैनर लेकर पूरे क्षेत्र में नारेबाजी की और घर-घर जाकर लोगों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजेश कुमार महतो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का समग्र और संतुलित विकास करना है। उन्होंने बेहतर सड़क व्यवस्था, शिक्षा सुविधाओं में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.