गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह। शहर के रॉयल क्लब पहाड़ीडीह, झगरी, पुराना पुलिस लाइन, अम्बाटांड़, कमलजोर, बुढ़ियाखाद बरवाडीह आदि मोहल्ले में महापौर प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने शुक्रवार को धुंआधार प्रचार किया। समीर राज चौधरी ने कहा कि जिस तरह स्वतः स्फूर्त लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। उससे साफ प्रतीत होता है कि इस बार शहर की जनता विकास के लिए बदलाव करेगी। कहा कि जनता का साथ मिला तो जनता की राय से ठोस प्लानिंग बनाकर नगर निगम क्षेत्र का विकास करेंगे। जनसंपर्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, मो निजामुद्दीन, बिलाल अहमद हुसैन, अमित सिन्हा, मो गोल्डी, सुलेमान अख्तर, मो नवाब, रोहित राज, मो सिराज, सोहेल अख्तर, विनीत भास्कर, यश सिन्हा, अनिमेष देव, मो मंटू सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...