अंबेडकर नगर, जनवरी 30 -- अम्बेडकरनगर। जलालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सुरहुरपुर में जन शिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण चरणबद्ध किया गया तथा सिटीजन फोरम द्वारा ग्राम प्रधान को मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान गांव के विकास के लिए नारी संघ की अगुवाओं ने शपथ लिया। इस अवसर पर आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, वार्ड सदस्य, ग्राम सभा की महिला व पुरुष तथा जन शिक्षण केन्द्र के रामहित, हेमलता की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...