नैनीताल, जुलाई 18 -- गरमपानी, संवाददाता। पंचायत चुनावी शोरगुल में अब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के लिए के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने भवाली गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रोहित आर्य के समर्थन में गरमपानी बाजार में आम जनसभा को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नैनीताल विधायक सरिता आर्य और गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया। रेखा आर्य ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने गरमपानी खैरना बाजार में एक स्टेडियम बनाने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही शासन-प्रशासन के माध्यम से स्टेडियम बनाने के लिए भूमि चयनित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाजार में लगातार बढ़ रहे लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.