मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- बोचहां। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रशिक्षु आईएएस डॉ प्रेम कुमार को विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। बीडीओ प्रिया कुमारी व सीओ विश्वजीत सिंह ने प्रशिक्षु आईएएस के साथ किए गए कार्यों को साझा किया। डॉ प्रेम कुमार व उनकी पत्नी डॉ अपूर्वा सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख साजन पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष बसंत लाल सहनी, आरओ जितेंद्र कुमार, बीएओ धर्मेंद्र कुमार, एलइओ, मुखिया बैजू यादव, सरोज सहनी, सरपंच अब्दुल कादिर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...