पीलीभीत, फरवरी 24 -- अमरिया। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम व द्वितीय बैच में संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत नज़रुल हसन ने किया। प्रशिक्षक वीर सक्सेना ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया गया। मास्टर ट्रेनर लेखराज राठौर वीर पाल ने सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि कई बिंदुओं पर समझ को विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत आदि पर जानकारियां दी। ग्राम पंचायत विकास योजना के चरण को विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के उपनिदेशक राजपाल सिंह, जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह...