पटना, दिसम्बर 1 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है। राज्य सरकार विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने तथा जनता की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रही है। नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेतृत्व मिलना बिहारवासियों के लिए सचमुच सौभाग्य की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...