बाराबंकी, फरवरी 1 -- देवा शरीफ। पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात नगर पंचायत की जर्जर सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। चुनाव के समय देवा को नया देवा बनाने और विकास का दावा करने वाले चैयरमैन हारून वारसी से जर्जर सड़कों और टूटी नालियों को लेकर कई बार कहा गया लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर नागरिकों में बेहद नाराजगी है। देव आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला कचेहरान, हुज्जाजी- दो, पश्चिम आदि की मोहल्लों से जुड़ी सड़केंकाफी जर्जर हो गई हैं। इन मोहल्लों में नालियां टूटी हैं। जिससे घरों को गंदा पानी गलियों में पसर रहा है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते नगर की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। पर्यटन स्थल होने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहेहैं। महान सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.