बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने दातागंज विधानसभा के नगर पंचायत उसावां सहित कई गांवों का दौरा कर संगठनात्मक बैठक की। उसावां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने घोड़ों के साथ अगवानी की। डॉ. पाठक ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा, डबल इंजन सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और भाजपा में ही समाज के सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, नरेश कश्यप, शिवम पाण्डेय, सभासद विनोद गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, अवधेश तिवारी, सुभाष यादव, विनोद तिवारी, मुकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, खिलौना कश्यप आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...