महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में जनपद ने विकास व सुशासन की नई इबारत लिखी है। पिछले महीने की गिरावट से सबक लेते हुए जनपद ने लंबी छलांग लगाया है। प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में अपना जगह बनाया है। जनवरी माह की संयुक्त रैंकिंग में जिले को 8वां स्थान मिला है। जिले के अफसर इस उपलब्धि को प्रशासनिक सक्रियता व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण बता रहे हैं। दिसंबर माह में जनपद की रैंकिंग 14वें स्थान पर खिसक गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया था। इसके चलते महज एक महीने के भीतर जनपद ने न केवल अपनी स्थिति सुधारी, बल्कि राजस्व व विकास दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया। विशेषकर राजस्व रैंकिंग में जिला 33वें स्थान से उठकर सीधे 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.