सोनभद्र, फरवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ बुधवार को विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने किया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने जनपद एवं ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों को अभियान की प्रतिज्ञा दिलाई। सीडीओ ने अधिकारियों को सूचकों की विस्तृत जानकारी देते हुए संबंधित क्षेत्रों में मौजूद गैप को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग भौतिक संरचनाओं से जुड़े कार्यों को जियो-टैग्ड फोटो के साथ प्रमाणित करें और 31 मार्च तक सभी लक्ष्यों की संतृप्ति सुनिश्चित करें। संपूर्णता अभियान दो के तहत जनपद स्तर पर पांच तथा ब्लॉक स्तर पर छह सूचकों को पूर्ण करने का ल...