मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर संवाददाता। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गुरूवार को विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक आयोजित हुई। दिव्यांग बंधु बैठक में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, यूनिक आईडी कार्ड और चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने, पेंशन सत्यापन और शादी प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा में बैंकों को लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन और लंबित उपयोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। पूर्वांचल विकास निधि के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.