शामली, जनवरी 10 -- थानाभवन। किसी भी समाज को विकास, रोजगार, शिक्षा और आर्थिक रूप से आगे बढ़ना है तो उसका रास्ता राजनीति से ही होकर गुजरता है। इसलिए हमें अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी। उक्त विचार सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर लोगों के सामने रखें। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण सूची अभियान पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नकुड़ में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। थानाभवन थाने के सामने सैकड़ो लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को हम सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस मनाते हैं, लेकिन जनवरी के पूरे महीने में उनके लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बाबू सिंह कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले के जीवन काल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज यदि हम शिक्षा आर्थिक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.