सीवान, नवम्बर 22 -- हसनपुरा। जदयू के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने नीतीश कुमार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। वहीं उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को प्रतिबद्ध है। नीतीश कुमार लगातार जनसेवा प्रशासनिक दक्षता और राजनीति मे नैतिक मुल्यो के पर्याय रहें हैं। इसी विश्वास के आधार पर वे रिकार्ड बनाते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस कार्यकाल में बिहार एक बार फिर से विकास में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...