फतेहपुर, जनवरी 20 -- फतेहपुर। विकास का पहिया बढ़ाने में प्रधान दावेदार मैदान में उतर आए है। चुनावी सरगर्मी को बढ़ता देख ग्रामीण कार्यकाल पर फोकस बनाए है। वायदों को पूरा न करने वाले प्रधान व दावेदारों से दूरियां बना ली है। जिनसे किनारा करते हुए नए चेहरा को बागडोर थमाने की सोच रहे है। दूसरी ओर चुनाव जीतने का प्रयास जारी है। आगामी पंचायत चुनाव के लिए आयोग और निर्वाचन विभाग प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है। भले ही अभी तक चुनाव की घोषणा और आरक्षण न तय हुआ हो लेकिन गांवों में सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान के अलावा पूर्व में हारे हुए दावेदार गलियों, चौराहों बैठकों में नजर आने लगे है। विकास, पक्की छत, पेंशन, राशन कार्ड, अंतोदय कार्ड जैसे तमाम लाभ दिलाने की चुनावी चाल और जातीय समीकरण बिठाने में जुट गए है। वहीं ग्रामीण भी च...