बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने किया। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण, लोक शिकायत, यूपी सीएलडीएएफ, कृषि एवं सहकारिता, छात्रवृत्ति, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त, ओडीओपी, फॉर्मर रजिस्ट्री सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा हुई। आयुक्त ने संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मण्डलस्तरीय अधिकारी प्रगति में तेजी लाकर मंडल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य तेज करें। उन्होंने जलजीवन मिशन की समीक्षा की। संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने छात्रवृत्ति की समीक्ष...