लखनऊ, फरवरी 18 -- पीडब्ल्यूडी के सहायक (एई) और अवर अभियंता (जेई) अब विकास कार्य छोड़ कर यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरर्स संघ ने नाराजगी जताई है। कहा कि जनपदों में पहले से ही एसआईआर में एई और जेई ड्यूटी कर रहे हैं, अब बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी ने ड्यूटी से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं प्रमुख अभियंता (विकास) और विभागाध्यक्ष से किया है। कहा कि परीक्षा ड्यूटी के कारण अभियंताओं को सुबह और शाम को समय देना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में विभागीय कार्य किया जाना संभव नहीं हो सकेगा। लगभग प्रत्येक माह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.