हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, 15वां वित्त आयोग, राज्य व केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन तथा एनआरएलएम से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तर पर वित्त आयोग की धनराशि का प्रभावी उपयोग कर ठोस विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीएमएम को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित कराने को कहा और प्रगति क...