नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने विकास कार्यों के लिए प्रत्येक पार्षद को दो करोड़ रुपये हर वर्ष देने के प्रस्ताव को प्राथमिक स्तर पर मंजूरी दे दी है। बजट संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इसपर बहस होगी। इसके बाद नेता सदन प्रवेश वाही अंतिम संशोधन सदन में प्रस्तुत करेंगे और फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी एक करोड़ 55 लाख रुपये देने का प्रावधान है। हालांकि, पिछले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पार्षद को मात्र 25 लाख रुपये दिए गए थे। दस करोड़ रुपये का प्रावधान स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर निगम ने एक नया मद बनाया है। इसमें पशु चिकित्सा विभाग को लावारिस कुत्तों की समस्या, बंध्याकरण, गणना जैसे कार्यों के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हर जोन में कम स...