रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- किच्छा, संवाददाता। कॉलोनी में विकास कार्य कराने के नाम पर छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति वसूलने और कार्य न कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलास्का कॉलोनी, ग्राम कोठा नारायणपुर निवासी जसनंदन पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सतपाल यादव ने कॉलोनी में विकास कार्य कराने के लिए प्रत्येक परिवार से छह हजार रुपये लिए। कॉलोनीवासी गरीब और मजदूर वर्ग के हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार राशि दी। आरोप है कि सतपाल ने कोई विकास कार्य नहीं कराया। जब कॉलोनीवासी अपनी रकम वापस मांगने उसके पास पहुंचे तो उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे कॉलोनीवासी मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ह...