सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- उस्का बाजार। नगर पंचायत उस्का बाजार के कृष्णानगर वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग को लेकर सभासद प्रतिनिधि अभिषेक त्रिपाठी ने गुरुवार को धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड में गंदगी व्याप्त है और संपर्क मार्गों की स्थिति दयनीय है। दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल खत्म हो गया पर विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। वार्ड सभासद पूनम त्रिपाठी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया है। इसका निस्तारण शीघ्र न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे नगर पंचायत में एक समान रूप से कार्य कराए जा रहे हैं। कृष्णानगर में गेट, नाली, अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के साथ पोखरे का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।

हि...