फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अमृतपुर विधानसभा के हरिहरपुर गांव में पीडीए जनचौपल में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने जनपद के जनप्रतिनिधियों पर हमला बोला। कहा कि यहां के सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं इसके बाद भी जनपद का विकास रुका हुआ है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाने में बिफल रहे। यहां से कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अपने जनपद की ओर ले गए। वर्ष 2027 के चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। गंगापार में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान होगा। प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरे देश में मेहनत कर रहे हैं वह आज देश के अग्रणी नेताओं में शामिल हो चुके हैं। यूपी की जनता उनके नेतृत्व में एक नई उम्मीद देख रही है। वर्ष 2027 में निश्चित तौर पर सपा क...