गंगापार, नवम्बर 6 -- विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के नूरपुर गांव में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कराये गये विकास कार्यो से असहमत गांव के ही अमृतलाल पटेल द्वारा जिला अधिकारी प्रयागराज से शिकायत की गई थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने एक जांच टीम गठित करके नूरपुर गांव भेजा। उक्त जांच टीम में जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज सौरभ श्रीवास्तव ने गुरुवार को नूरपुर गांव पहुंचर ग्राम प्रधान राजपत्ती देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी रचना श्रीवास्तव द्वारा कराये गये विकास कार्यो की समीक्षा जैसे ही प्रारम्भ हुई तभी गांव के पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हो गये और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों को आपस में झगड़ते देख जांच अधिकारी जांच अधूरी छोड़ कर वापस चले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...