शामली, दिसम्बर 23 -- नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल के अपने 61वें जन्मदिन पर नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर के बाजारों को चांदनी चौक की तरह सुंदर बनाये जाने का संकल्प लिया। उन्होने दुकानदारों से भी अतिक्रमण हटाने में अपना सहयोग दिए जाने की अपील की है। सोमवार को नगर पालिका के सभागार में चेयरमैन अरविन्द संगल के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों व सभासदों ने उनके पिछले कार्यकाल को सराहा। इस दौरान सभी से मिलकर शहर के विकास में अहम योगदान देने का आहवान किया। चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि नगर का विकास सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें सभी सहयोग प्रदान करे। साथ ही उन्होने कहा कि पूर्व चेयरमैन सलेक चंद ने शहर के बाजारों को स्थापित करने का काम किया उसको आगे बढाते हुए वह बाजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.