मिर्जापुर, फरवरी 14 -- राजगढ़। संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल रमेश चंद ने शुक्रवार को राजगढ़ ब्लॉक कार्यालय और नदिहार ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच कर विकास कार्यों में शिथिलता पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। ब्लाक मुख्यालय पर उन्होंने मनरेगा सेल, एडीओ पंचायत कार्यालय और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष का निरीक्षण किया। सेवा पुस्तिका, पासबुक और आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। नदिहार ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय और विंध्य मार्ट का निरीक्षण किया। मार्ट में बाजार का सामान बिकते देख नाराजगी जताई और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ही बेचने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान से मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के 30 लाख...