संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बुधवार को जिले में पहुंची। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि से सम्बन्धित जितनी भी योनजाएं चालू की गई हैं, उन सबका लाभ प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा आम जनमानस में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। सम्बंधित विभागीय अधिकारी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.