गंगापार, फरवरी 14 -- भारतगंज। नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए शनिवार दोपहर अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कान्हा गौशाला, बारात घर तथा विभिन्न सड़कों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कार्यालय में रखे अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर में प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए ईओ को संवेदनशील और जवाबदेह रहने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उक्त दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी ने कार्यालय परिसर में स...