सीवान, दिसम्बर 10 -- सिसवन, एक संवाददाता। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनता मेरे परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उनके सुख-दुख में हमेशा शामिल रहूंगा। यह बातें विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की नीति पर हमेशा कायम रहेंगे और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि आपसी भाईचारा और समन्वय तब ही बन सकता है, जब लोग एक-दूसरे के दुख-दर्द में सहभागी बनें। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करें और समस्याओं को समय रहते प्रशासन के समक्ष रखें। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों उमाशंकर सिंह, अनुपम सिंह, विश्वजीत प्रसाद, धनंजय तिवारी समेत कई लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से ...