संभल, मार्च 29 -- ब्लाक पंवासा की ग्राम पंचायत छछेरा में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी, संभल को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत आने वाली धनराशि को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने अपने सगे-संबंधियों के खातों में ट्रांसफर करवा दिया। वहीं, एमआरएफ सेंटर के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसमें पीली ईंटों का प्रयोग कर निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती गई है। गांव में हाल ही में सीसी टाइल्स लगवाई गई थीं, लेकिन उनमें रोड़ी का प्रयोग नहीं किया गया, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, नालियों के निर्माण में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.