फरीदाबाद, फरवरी 4 -- नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रस्ताव, ड्राइंग और लागत अनुमान जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि योजनाओं को जल्द सरकार की मंजूरी मिल सके और काम समय पर शुरू हो सके। उपायुक्त की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिले में प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि एक स्विमिंग पूल निर्माण, स्कूलों में ड्यूल डेस्क, वेट लिफ्टिंग हॉल और खेल सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में जरूरी मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराने की योजना बनाने को कहा। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी को अपग्रेड करने, हुनर-हट, मल्टीपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.