गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में डी प्लान के तहत विकास कार्यों के लिए मिली राशि किसी भी सूरत में चूक नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभागों से विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ कार्य में गुणवत्ता का विशेष निगरानी रखें। डीसी अजय कुमार सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डी-प्लान के तहत वर्ष 2025-26 में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। डीसी अजय कुमार ने योजना अधिकारी से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली। विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में डी-प्लान के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी डी प्लान के तहत पिछले व मौजूदा वित्त वर्ष के जिन विकास कार्यों का काम प्रगति पर...