उरई, फरवरी 13 -- कालपी। तरीबुल्दा के बाशिंदों ने नगरपालिका परिषद के जिम्मेदारों पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा है। शुक्रवार को मुहल्ला निवासी शैलेष यादव, श्री राम निषाद, अश्विनी निषाद रीना निषाद आदि लोगों ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नगरपालिका परिषद द्वारा अनोखे निषाद के दरवाजे से रीना निषाद के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है जो बेहद घटिया है। उन्होंने वार्ड सभासद प्रतिनिधि आशुतोष यादव से कहा तो कोई सुधार नहीं हुआ उल्टा पालिका के जिम्मेदार उन्हें धमकाने लगे थे । उन्होंने एसडीएम से कहा कि खराब गुणवत्ता से सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है जिससे लोगों में आक्रोश है उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.