देहरादून, दिसम्बर 1 -- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सोमवार को डोईवाला से ऋषिकेश तक विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्यों और अन्य योजनाओं की कार्यप्रगति का जायजा लिया। उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की ओर से करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डोईवाला में एमडीडीए द्वारा विकसित किए जा रहे आधुनिक पार्क का निरीक्षण किया। जहां पहाड़ी शैली में बनाए गए म्यूरल्स, सेल्फी प्वाइंट, घास पेंटिंग और देवी-देवताओं के चित्रों की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कलात्मक निर्माण उच्च मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उपाध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा निर्मित मोक्ष धाम का भी निरीक्षण किया और वहां प्राधिकरण स्तर से होने वाले कार्यों की भूमिगत संरचना, सौंदर...