श्रावस्ती, नवम्बर 8 -- कटरा,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली के विकास के लिए अनेक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें चक्र भंडार में बुद्धवनम पार्क, डोरमेट्री सहित अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को डीएम ने श्रावस्ती के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कामों में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। श्रावस्ती के समेकित पर्यटन विकास परियोजना के तहत कटरा श्रावस्ती में स्थित चक्र भण्डार के निकट स्थित मैदान में बौद्ध विहार पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि प्रस्तावित कार्यो में स्ट्रीट ब्यूटीफिकेशन, बुद्धवनम पार्क, डोरमेट्री 1 नग (64 व्यक्तियों के क्षमता), इन्टरप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.